प्रदेश उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के इन 15 जिलों में अब एक भी एक्टिव केस नहीं, 24 घंटे में मिले 42 केस

लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के कारण राज्य में प्रदेश के 75 में से 15 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का अब एक भी एक्टिव केस नहीं है। बीते 24 घंटे में 42 नए संक्रमित लोग मिले हैं, जबकि 64 लोगों को इस महामारी से छुटकारा भी मिला है। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बहराइच, चित्रकूट, फरुर्खाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, हरदोई, कासगंज, कौशांबी, महोबा, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में अब कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नहीं है।

विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 49 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 26 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 446 है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अब तक 06 करोड़ 88 लाख 62 हजार 712 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 38 हजार 218 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 42 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ेंः-किन्नौर भूस्खलन के शिकार छह लोगों के शव बरामद, चार की तलाश जारी

इसी अवधि में 64 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 85 हजार 689 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। उत्तर प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 70 लाख 85 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाए जा चुकी है। विगत दिवस 7 लाख 24 हजार 335 लोगों को टीका-कवर मिला। 4 करोड़ 81 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। 89 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)