Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश‘अब यूपी में माफिया मांग रहे हैं जान की भीख’, रायबरेली में...

‘अब यूपी में माफिया मांग रहे हैं जान की भीख’, रायबरेली में बोले सीएम योगी

cm-yogi-adityanath

रायबरेलीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रायबरेली में निकाय उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में पुलिस डरती थी और अब माफिया जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले माफिया बनाये जाते थे। पुलिस मजबूर रहती थी लेकिन अब बदलाव आया है। पुलिस उन पर कार्रवाई करती है। माफिया अपनी जान बख्श देने की मांग करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। 09 वर्षों में भारत विश्व का प्रतिनिधित्व करता है। आंतकवाद को जहां खत्म किया गया, वहीं रोजगार, आवास, बिजली लोगों को मुहैया हुई। अब उत्तर प्रदेश को लेकर भी लोगों का नजरिया बदला है। पहले भाई भतीजावाद होता था। अब बिना भेदभाव के सुविधाएं सबको मिल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सब डबल इंजन की सरकार के चलते हुआ है। 10 करोड़ लोग अब आयुष्मान योजना के तहत कवर हो रहे हैं। इसमें न तो किसी की जाति देखी गई और न ही धर्म। एक करोड़ निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। यह सब डबल इंजन की सरकार की वजह से हो रहा है।

ये भी पढ़ें..संजय राउत ने CBI में दर्ज कराई सहकारी चीनी मिल में…

उन्होंने कहा कि 06 वर्षों में दो करोड़ युवाओं को टेबलेट दिए गए हैं। रायबरेली मे हुए विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 09 लाख लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है। करीब 123 करोड़ की लागत से अमृत योजना का काम चल रहा है। यहां अब माफिया नहीं रोजागार युक्त युवा निकल रहे हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि नकल विहीन परीक्षा में बेटियों ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें