प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

छठ पूजा की तैयारियों में लगा लखनऊ नगर निगम

लखनऊः दुर्गापूजा में शामिल की गई मूर्तियों के विसर्जन को लेकर नगर निगम की ओर से तमाम सराहनीय प्रयास किए गए थे। इस दौरान गोमतीनदी की स्वच्छता को बनाए रखने तथा शहर की सफाई की सराहना की जा रही है। अब दीवाली के बाद छठ पूजा की तैयारियों को लेकर निगम को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। हालांकि, इस आयोजन की सफलता के लिए भी निगम पूरी तरह से तैयार है।

साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था

नगर निगम लखनऊ की ओर से दुर्गापूजा को लेकर शहर में विशेष साफ-सफाई, चूना, फॉगिंग इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। दुर्गापूजा की मूर्तियों के नदी में विसर्जन के कारण प्रदूषण का डर बना रहता है। इसे रोकने के लिए नदी में विसर्जन पर प्रतिबंध भी लगाए गए थे। इसीलिए मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था कई अन्य स्थानों पर की गई। निगम ने गड्ढे खुदवाकर विसर्जन करवाया और गोमतीनदी को प्रदूषण मुक्त रखा। गोमती नदी के तट पर समस्त विभिन्न स्थलों पर प्लास्टिक लेयर बिछाए गए थे। विसर्जन के लिए निर्मित गड्ढों की मेड़बंदी के साथ नदी के किनारे व्यक्तियों को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी कराई थी। लोगों की सुविधा को देखते हुए आसपास प्रकाश की व्यवस्था भी कराई थी। यह भी पढ़ेंः-MP: कांग्रेस में शामिल हुई निशा बांगरे, लेकिन नहीं लड़ेंगी चुनाव

विसर्जन थी बड़ी चुनौती

जोन 3 के अंतर्गत आने वाले झूलेलाल घाट पर 4 गड्ढे बनाए गये थे। इनमें पानी के टैंकर, मूर्तियों के प्रबंधन तथा गंदा पानी की निकासी के लिए तीन फांसी मशीन, एक जेसीबी तथा एक पोकलैंड व दो हाइड्रा लगाए गए थे। पूर्व में हुए कार्यक्रमों की भीड़ को देखते हुए नागरिकां के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई थी। जोन 6 में कुड़िया घाट स्थल पर विसर्जन के लिए स्थाई गड्ढे बनाए गए थे। यहां विसर्जन के दौरान एक फांसी मशीन, 2 ड्रम तथा आरसी बिन कंटेनर रखे गए थे। जलाशय से पानी निकासी तथा भरने के लिए पंप की व्यवस्था की गई थी। आगंतुकों के सुविधा के लिए स्थाई शौचालय के साथ अस्थाई शौचालय के अलावा घाट पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी जगह पर सफाई की जा रही है। झूलेलाल वाटिका में लगभग 1635 व कुड़ियाघाट पर लगभग 960 छोटी व बड़ी मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। नगर निगम की ओर से गणेश उत्सव के बाद नवदुर्गा पूजा में रखी गई मूर्तियों का विसर्जन बड़ी चुनौती थी। इन आयोजनों की सफालता के बाद अब छठ पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन भी गोमतीनदी के तट पर होता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)