Featured जरा हटके

जमीन पर एक बूंद भी नहीं गिरता इस झरने का पानी, देखने वालों के उड़ जाते हैं होश

नई दिल्लीः सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन बात एकदम सच है। यहां एक ऐसे झरने की बात हो रही है, जिसका पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है। आमतौर पर झरनों का पानी गुरुत्वाकर्षण के कारण ऊपर से नीचे की ओर बहता है, लेकिन यहां विज्ञान का यह नियम भी काम नहीं करता। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के नानेघाट झरने की। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से 120 किलोमीटर दूर यह झरना आकर्षण का केंद्र है। चारों ओर पहाड़ और हरियाली से घिरे इस झरने की सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

हैरान रह जाते हैं लोग-

महाराष्ट्र में वैसे तो कई वाॅटरफाॅल हैं, लेनिक नानेघाट की बात अलग है। यहां पानी की उल्दी दिशा के कारण पर्यटक यहां दूर-दूर से आते हैं और इस जगह की प्राकृतिक संुदरता के साथ ही पानी को नीचे से ऊपर की ओर बहते देखकर हैरान रह जाते हैं। मानसून के दौरान इस झरने को देखने का उपयुक्त समय है, क्योंकि इस मौसम में पानी का वेग काफी होता है।

ये भी पढ़ें..ये है कजाखिस्तान की एक अजीबो-गरीब ऐसी झील, जिसके अंदर फैला है पूरा जंगल

क्यों जमीन पर नहीं गिरता पानी-

नानेघाट झरने का पानी जमीन पर नहीं गिरता, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। न्यूटन के नियम के अनुसार, गुरुत्वाकर्षण के कारण कोई चीज ऊपर से नीचे की ओर गिरती है, लेकिन यहां यह नियम लागू नहीं होता। दरअसल, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस स्थान पर हवा काफी तेज चलती है, जिस वजह से झरने का पानी नीचे गिरने से पहले ही ऊपर की ओर चला जाता है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…