spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियारूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे...

रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात, टेंशन में पश्चिमी देश

Kim Jong-Putin-meet

Kim Jong Un- Putin Meet: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने पहुंचे। दो शक्तिशाली नेताओं की ये मुलाकात सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात ने पश्चिमी देशों की टेंशन बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दक्षिण कोरियाई सेना की प्रेस ब्रीफिंग के हवाले से कहा गया है कि किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति से अकेले में मुलाकात करने वाले हैं। किम रविवार दोपहर को राजधानी प्योंगयांग से एक विशेष ट्रेन से रूस के लिए रवाना हुए। उनके साथ सैन्य अधिकारी भी रूस पहुंचे हैं। यह ट्रेन मंगलवार तड़के रूस में दाखिल हुई।

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से हथियारों की मदद मांग सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम के प्रतिनिधिमंडल में उनके विदेश मंत्री चोए सन हुई, कोरियाई पीपुल्स आर्मी मार्शल री प्योंग चोल और पाक जोंग चोन (Kim Jong Un- Putin) समेत शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हैं। किम और पुतिन की मुलाकात पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में होनी है। 2019 में भी पुतिन की किम से पहली मुलाकात इसी जगह पर हुई थी। कोविड-19 महामारी के बाद किम की यह पहली विदेश यात्रा है।

ये भी पढ़ें..केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की टीम ने घर-घर जाकर देखा स्मार्ट मीटर 

Putin-Kim-Jong-Un

पश्चिमी देशों की बढ़ी टेंशन

किम के दौरे को लेकर पश्चिमी देशों में तनाव है। अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते खुफिया जानकारी जारी की थी कि उत्तर कोरिया और रूस इस महीने अपने नेताओं के बीच एक बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक पूर्वी रूस में स्थित शहर व्लादिवोस्तोक में होगी, जहां पुतिन बुधवार तक चलने वाले एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को पहुंचे थे। साल 2019 में पुतिन की किम से पहली मुलाकात इसी जगह पर हुई थी। अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन में युद्ध के लिए पुतिन उत्तर कोरिया के साथ हथियारों का सौदा कर सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें