Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

लखनऊः राजधानी में बीते दिनों हुई पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को आरोपित बनाया है। सीजेएम कोर्ट ने धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जनपद सुलतानपुर के नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर एके सिंह ने बीते मंगलवार को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था।

डॉक्टर ने न्यायालय में दर्ज अपने बयान में कहा था कि जब घायल अवस्था में शूटर को उनकी क्लीनिक पर लाया गया था। तब पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कहने पर ही उन्होंने शूटर का इलाज किया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं विभूतिखंड इलाके में मोहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित शूटर गिरधारी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। वह तीन दिन की रिमांड पर था।

यह भी पढ़ें-सीधी बस हादसा: आखिरी शव भी बरामद, 54 हुई मृतकों की…

पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कोशिश में बीते सोमवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। रिमांड के दौरान गिरधारी ने कुंटू सिंह और सफेदपोश के पूरे कनेक्शन के बारे में बताया था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें