Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मारी गोली, कासना थाना क्षेत्र...

नोएडा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मारी गोली, कासना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

noida-police-encounter

लखनऊः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था तभी पुलिस कर्मियों ने उसे घेर लिया। जिस पर उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोली मारी। आरोपी को स्थानीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

उप पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खाने के मुताबिक कासना थाने में आरोपी के खिलाफ उसके पड़ोसी ने एफआईआर दर्ज करायी थी कि उसे उसकी पांच साल की मासूम बेटी के साथ दुराचार किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें..पाकिस्तान में हालात अभी भी बेकाबू, नहीं थमा हिंसा और प्रदर्शनों…

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय आरोपी टीपू सुल्तान कासना थाना क्षेत्र का ही निवासी है। पुलिस के मुताबिक कासना थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले अपने पड़ोसी की पांच वर्षीय बेटी आरोपी टीपू सुल्तान ने अगवा कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसे साथ दुराचार किया। आरोपी ने मासूम बच्ची को बुरी तरह से घायल भी किया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया था। बच्ची की चीख सुनने पर राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। घटना की सूचना पर बच्ची के परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों के इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें