Noida : CNG भराने को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा, सीसीटीवी आया सामने

16


Noida Bullies beat up young man for filling CNG CCTV surfaced

नोएडा: नोएडा में सीएनजी पंप पर गैस भरने में देरी होने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा और नीचे गिरा दिया। जिससे उन्हें काफी चोट आई। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच व आरोपियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-51 स्थित सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। 3 से 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दो गाड़ियां एक के पीछे एक खड़ी थीं। सीएनजी पंप पर गैस भरवाने के कारण थोड़ी देरी हुई। इसका एक पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई और नौबत मारपीट तक आ गई। पीड़ित का नाम नीरज भार्गव है। उसे चोट लगी है। नीरज सेक्टर-72 में रहते हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जहां हमारे नेताओं के दौरे होते हैं वहीं छापे मारती है ईडी-आईटी

सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक दो लोग पहले नीरज से बात करते हैं। इसके बाद दोनों मिलकर उसे फेंक देते हैं। नीरज वहीं पड़ा रहा। इसके बाद दोनों नीरज को उसी हालत में छोड़कर चले गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने भी कोई विरोध या हस्तक्षेप नहीं किया। किसी तरह नीरज अस्पताल जाता है और पुलिस को मामले की जानकारी देता है। आरोपी जिस कार में आए थे उसका नंबर अस्थाई है। ऐसे में उसे ट्रैक करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को घर भेज दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)