Featured बिजनेस

Nobel Prize 2022: अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

नई दिल्लीः अर्थशास्त्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को चुना गया है। तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों में बेन एस बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को सोमवार को अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका समझाने के लिए इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें..रिटायर्ड कर्मचारियों की पार्टी के बाद रिसाॅर्ट में मृत मिला बुजुर्ग, जांच में जुटी पुलिस

जूरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका की ओर लोगों का ध्यान आर्कर्षित करने के लिए, लोगों की सोच में सुधार करने के लिए, विशेष रूप से वित्तीय संकटों के साथ-साथ वित्तीय बाजारों को कैसे विनियमित किया जाए, इसके लिए अमेरिकी तिकड़ी को सम्मान दिया गया। विजेताओं की घोषणा स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा की गई।

अर्थशास्त्रियों ने रिसर्च में बताया

मिली जानकारी के मुताबिक नोबेल समिति ने कहा कि उनके रिसर्च में बताया कि बैंक को पतन से बचना क्यों महत्वपूर्ण है. समिति ने कहा कि 1980 के दशक की शुरुआत में अपने रिसर्च के साथ इन अर्थशास्त्रियों ने वित्तीय बाजारों को रेगुलेट करने और वित्तीय संकट से निपटने की नींव रखी। बर्नान्के (Ben S. Bernanke) (68) इस समय वाशिंगटन, डीसी में द ब्रुकिंग्स इंस्टिट्यूशन के साथ जुड़े हैं। उन्होंने 1930 के दशक की महामंदी पर शोध किया और यह बताया कि अगर घबराए हुए बचतकर्ता अपनी जमा राशि निकालते हैं, तो बैंक की स्थिति कितनी खतरनाक हो सकती है।

https://twitter.com/NobelPrize/status/1579437557674565632?s=20&t=WEESJFMNvzVvokJRLpZkxA

बता दें कि पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड तथा जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इंबेन्स को दिया गया था। कार्ड को यह पुरस्कार न्यूनतम मजदूरी, आव्रजन और शिक्षा कैसे श्रम बाजार को प्रभावित करती है, इस संबंध में शोध के लिए दिया गया। एंग्रिस्ट और इंबेन्स को पुरस्कार उन विषयों पर अध्ययन के लिए दिया गया, जो पारंपरिक वैज्ञानिक तरीकों से स्पष्ट नहीं होते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)