Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डअब नही मिलेगा फन को डोज, फरवरी से बंद हो जाएगा ‘द...

अब नही मिलेगा फन को डोज, फरवरी से बंद हो जाएगा ‘द कपिल शर्मा शो’

नई दिल्लीः कामेडियन कपिल शर्मा को सबसे चर्चित शो ‘द कपिल शर्मा शो’ फरवरी से ऑफ एयर होने जा रहा है। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह, शिमोना, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन और कपिल शर्मा अभिनीत इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं। इसलिए यह उनके लिए एक बुरी खबर हो सकती है। हालांकि शो के बंद होने के कई कारण सामने आ रहे हैं।

सोनी टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ की शुरुआत दिसंबर साल 2018 में हुई थी। दो साल तक इस शो ने करोड़ों लोगों की दिलों पर राज किया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस शो की जान उनसे ऑडियंश हैं, लेकिन कोरोना के कहर के चलते शो में ऑडियंश को शामिल नही किया जा रहा है। जिसके चलते शो में वह फन नही आ पा रहा है।

यह भी पढ़ें-26 जनवरी को भौम प्रदोष व्रत कर करें भगवान महादेव की…

हालांकि खबरें ऐसी भी मिल रही हैं कि कपिल शर्मा की वाइफ दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में कपिल शर्मा उन्हें समय देना चाहते हैं। जिसके चलते वह शो से ब्रेक ले रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि कुछ समय बाद शो एक नये कलेवर के साथ फिर से टीवी पर वापसी करेगा। इसलिए कुछ दिनों तक शो के फैंस कपिल, भारती, कृष्णा, चंदन और बच्चा यादव की मस्ती को मिश करेंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें