Tuesday, March 18, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeबिहारNitish Kumar Birthday: 74 साल के हुए CM नीतीश , PM मोदी...

Nitish Kumar Birthday: 74 साल के हुए CM नीतीश , PM मोदी समेत नेताओं ने दी बधाई

Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बिहार समेत देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Nitish Kumar Birthday: पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर आगे बढ़ा है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।” गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में एनडीए बिहार में जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बन गया है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

सीएम योगी ने भी दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने बिहार की प्रगति में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई! मैं माता जानकी से आपके समृद्ध, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”

ये भी पढ़ेंः- CM Nayab Saini बोले- पीएम मोदी की नीतियों व गारंटियों पर जनता को भरोसा

बिहार सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”

Nitish Kumar Birthday: बिहार ने डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, “बिहार को अंधकार के गर्त से प्रकाश की ओर ले जाने वाले जन-जन के प्रिय, बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। आपके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें