लोहरदगा समेत नौ जिलों को मिला भूमि सम्मान पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

0
17

jharkhand-lohardaga-got-award

रांची: भूमि संसाधन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्या मित्तल को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए चलाए गए अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल और उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिला टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी इजाज अनवर शामिल थे। सम्मान पाने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गौरव की बात है। इसमें पूरी टीम की मेहनत लगती है। इस तरह का सम्मान मिलने से टीम का मनोबल बढ़ता है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों को दिया। लोहरदगा जिले के डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और उप विकास आयुक्त समीरा एस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया है।

jharkhand-samman

ये भी पढ़ें..Vande Bharat: अब रांची से हावड़ा दौड़ेगी वंदे भारत, किराया भी कम, जानें रूट

विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों डीसी और डीडीसी को यह सम्मान मिला, जो लोहरदगा के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश के 75 जिलों में लोहरदगा को भी यह सम्मान मिला है। लोहरदगा जिले की ओर से उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस को भूमि डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया. सम्मानित. लोहरदगा के साथ-साथ झारखंड के नौ जिलों को भी यह सम्मान मिला है। इसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, चतरा, गुमला, गिरिडीह, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं।

डीसी और डीडीसी के नेतृत्व में विक्रय पत्र, खतियान और अन्य भूमि संबंधी दस्तावेजों का 99 प्रतिशत से अधिक डिजिटलीकरण सफलतापूर्वक किया गया है। लोहरदगा डीसी और डीडीसी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किये जाने पर यहां के लोगों ने खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने जिला एडीएम को बधाई दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)