निक जोनास को सता रही प्रियंका चोपड़ा की याद, शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर

51

मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, सिंगर व अभिनेता निक जोनस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस तस्वीर को खुद निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में ‘लेडी इन रेड’ लिखा है। साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

इस तस्वीर में निक और प्रियंका रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। फैंस को कपल का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तस्वीर में पीसी रेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निक भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। फैंस को सेलिब्रिटी कपल निक और प्रियंका का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इस पर दिल वाली इमोजी बना कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..आखिर क्यों आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर ‘बाॅयकाॅट’ करने लगे…

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी माल्ती की मां बनी हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…