Mirzapur: फांसी के फंदे से लटकी नवविवाहिता, आखिर क्या रही वजह?

4

Newly married woman hanged herself: मामला ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव का है जहां विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। (Newly married woman hanged herself) हालांकि अब तक आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि, पक्के मकान की छत में लगे पंखे से लटककर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर। रोशनदान से झांककर देखा तो विवाहिता की लाश पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। जिसके बाद परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविन्द सरोज ने दरवाजे के अंदर की कुंडी तोड़कर दरवाजा खुलवाया। घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि, खुदकुशी का सही कारण अभी पता नहीं चला है। शुरुआती जांच के आधार पर अनुमान है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। आगे की जांच में पुलिस मृतका के पति सहित परिजन के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें: Rajim Kumbh Mela 2024: श्रीराम वन गमन की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

मुम्बई न ले जाने से पति से नाराज थी पत्नी

मड़वा धनावल के रहने वाले युवक दीपक शुक्ला की शादी 2022 में प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लउवाकोन गांव निवासिनी साधना से शादी हुई थी। मृतका का पति मुम्बई में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। उसने पुलिस को बताया कि, पत्नी मुम्बई चलने की जिद कर रही थी लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मना कर दिया था। दो महीने के बाद साथ ले चलने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि, मृतका को चार माह की एक बेटी है। फिलहाल मायके पक्ष से इस संबंध अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)