Home खेल Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, भारत के दो सबसे...

Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, भारत के दो सबसे बड़े ‘दुश्मन’ भी टीम शामिल

womens-t20-world-cup-new-zealand

Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने अगले महीने यूएई में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही भारत की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम में भारत के दो सबसे बड़े ‘दुश्मन’ भी शामिल किया गया हैं। विश्व कप के बाद टी20 कप्तान के पद से हटने वाली डिवाइन टीम की अगुआई करेंगी।

भारत के खिलाफ करेगी अपने अभियान का आगाज

डिवाइन टी-20 ट्रॉफी जीतने की उम्मीद करेंगी, जिसे टीम ने 2009 और 2010 में टूर्नामेंट के पहले दो संस्करणों में उपविजेता रहने के बाद से नहीं जीता है। न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। न्यूजीलैंड 4 अक्टूबर को भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। हालांकि इससे पहले वे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेंगे।

टीम इंडिया के दो सबसे बड़े ‘दुश्मन’ शामिल

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम में चोटिल कप्तान सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स की टीम में वापसी हुई है, जो लगातार 9वीं बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगी। इस अनुभवी जोड़ी ने 2009 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से महिलाओं के इस मेगा इवेंट के हर सीजन में हिस्सा लिया है। सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ खेलते हुए न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इन दो धाकड़ बल्लेबाजों के खिलाफ प्लान के साथ मैदान में उतरना होगा।

ये भी पढ़ेंः- Ind vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत की वापसी

Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड टीम

सोफी डिवाइन (कप्तान), ईडन कार्सन, इजी गेज, सूजी बेट्स, मैडी ग्रीन, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, ब्रुक हॉलिडे, अमेलिया केर, रोजमेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जेस केर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु, जॉर्जिया प्लिमर।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version