New Year 2024 Destinations: यहां मनाएं नए साल का जश्न, मन मोह लेंगे प्राकृतिक नजारे

0
5

New Year 2024 Destinations: झारखंड प्रकृति की गोद में बसा है। वैसे तो यहां साल भर लोग आते हैं, लेकिन नए साल में यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झारखंड की धरती पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है। यही कारण है कि यहां सालभर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।

झारखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह के मास्टर प्लान बनाए गए हैं, जिसके तहत धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है. राज्य में पर्यटन के लिए चिन्हित 131 स्थानों को चार भागों में बांटा गया है। इन 131 पर्यटन स्थलों में से 31 अंतरराष्ट्रीय महत्व के, 26 राष्ट्रीय महत्व के, 38 राज्य स्तरीय महत्व के और 36 स्थानीय महत्व के हैं। राज्य में स्थित अधिकांश पर्यटक स्थल रांची के आसपास हैं, जिनकी संख्या 17 है। इनमें से पांच अंतरराष्ट्रीय महत्व के और चार राष्ट्रीय महत्व के हैं।

धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल

deoghar-babadham

  • देवघर: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम, इस स्थान पर शिव और शक्ति का अद्भुत संगम है, जहां दर्शन के लिए साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। नए साल के पहले दिन भी यहां लोगों की भीड़ है।
  • दुमका: बासुकीनाथ धाम- धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवघर बैद्यनाथ धाम के बाद बासुकीनाथ के दर्शन के बिना यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। यही कारण है कि यहां भी भक्तों का तांता लगा रहता है।
  • गिरिडीह: पारसनाथ- यह जैन अनुयायियों का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
  • रामगढ़: छिन्नमस्तिका मंदिर- शक्तिपीठ के नाम से मशहूर इस मंदिर में बिना सिर वाली देवी मां की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस मंदिर में भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

उद्यान व झरने देखने आते हैं पर्यटक

new-year-2024-destination-jharkhand.

  • धनबाद: मैथन डैम- खूबसूरत झील और खूबसूरत हरे-भरे जंगलों के बीच यह मैथन डैम पर्यटकों के लिए खास जगह है।
  • पूर्वी सिंहभूम: जुबली पार्क, दलमा अभयारण्य।
  • प.सिंहभूम: हिरनी फॉल।
  • खूंटी: पंचघाघ फॉल, पेरवांगाघ, उलुंग फॉल्स, रीमिक्स फॉल्स, पेलौल डैम, रानी फॉल्स, लतरातू जलाशय, डोम्बारी बुरु, उलिहातू, बिरसा मृग विहार, दशम फॉल्स, बाबा आम्रेश्वर धाम, बाघलता पर्यटक स्थल, प्रेमघाघ पर्यटक स्थल, पाट पहाड़, सरवादा गिरजाघर।
  • चतरा : ईटखोरी
  • हज़ारीबाग़: हज़ारीबाग़ राष्ट्रीय उद्यान और सूरजकुंड।
  • बोकारो: लुगु बुरु- यह स्थान संतालियों की संस्कृति और परंपरा का उद्गम स्थल माना जाता है।
  • रांची: बिरसा जैविक उद्यान, दिउड़ी मंदिर, जोन्हा फॉल, पतरातू डैम।
  • गढ़वा: बंशीधर धाम- नगरऊंटारी में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को बाबा बंशीधर के नाम से जाना जाता है। मंदिर में स्थित मूर्ति सोने से बनी है। यहां हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
  • लातेहार: नेतरहाट और बेतला राष्ट्रीय उद्यान।

पर्यटन से मिलता है रोजगार

झारखंड में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थल काफी लाभदायक हैं। देवघर बैद्यनाथ मंदिर से सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता है। इसी तरह बासुकीनाथ मंदिर, पारसनाथ मंदिर, इटखोरी मंदिर, छिन्नमस्तिका मंदिर और बंशीधर धाम से भी भारी राजस्व प्राप्त होता है। यहां राजस्व के साथ-साथ लाखों लोगों का रोजगार भी जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें..New Year Destinations: घने जंगल.. पहाड़.. झरने.. प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना है Khunti

पिकनिक स्पॉटों पर विशेष व्यवस्था

दिसंबर-जनवरी माह में पिकनिक का दौर जारी रहता है। झारखंड की वादियों में हर पिकनिक स्पॉट पर्यटकों से गुलजार है। नए साल के मौके पर रांची से सटे पर्यटन स्थलों पर कई दिनों तक पिकनिक का दौर चलता रहता है। इस साल भी पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। नये साल के लिए नेतरहाट से लेकर पतरातू डैम तक कमरे बुक हो गये हैं। पर्यटन विकास निगम के होटल पहले से बुक हो रहे हैं। इस संबंध में राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि इस साल अनुकूल मौसम के कारण बड़ी संख्या में लोग पिकनिक के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं। पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पिकनिक स्पॉटों पर विशेष व्यवस्था की गयी है।

पतरातू और नेतरहाट बने फोकस प्वाइंट

पतरातू और नेतरहाट सबसे बड़ा फोकस प्वाइंट है, जहां नये साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इन जगहों से सरकार को भी मोटी कमाई होती है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)