Featured मनोरंजन

ट्रेडिंग क्वीन शिल्पी का न्यू साॅन्ग ‘Pardesi Balamua Na Aile’ रिलीज, माही के स्वैग ने किया घायल

मुंबईः भोजपुरी फिल्मों की सिंगर शिल्पी राज का ‘परदेसी बलमुआ ना अईले’ गीत रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गीत में लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने परदेसी बलम की याद में दुबई के समंदर के बीच में नाव पर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रेजेंट ‘परदेसी बलमुआ ना अईले’ गीत में माही का रेड गाउन में कातिलाना अंदाज दर्शकों को घायल करने के लिए काफी है तो वहीं उनका नीले रंग का घाघरा चोली वाला अवतार भी दर्शकों को खूब भा रहा है। गीत में माही ने वेस्टर्न-इंडियन वेयर दोनों ही ऑउटफिट कैरी किये हैं, जिनमें वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, वही बीच-बीच में ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज का परफॉर्म करना गाने में चार चांद लगा रहा है।

ये भी पढ़ें..स्क्रैप डीलर की गोली मारकर हत्या, दो सगे भाईयों पर आरोप

गाने को दुबई की बेहतरीन लोकेशंस पर शूट किया गया है। गाने में माही अपने परदेसी बालम के आने की राह देख रही हैं। निर्देशक भोजपुरिया के निर्देशन ने इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। साथ ही निर्माता रत्नाकर कुमार ने दुबई में एल्बम शूट करके भोजपुरी इंडस्ट्री के ताज में एक हीरा और जड़ दिया है। गाने के लिरिक्स सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं। रिलीज के साथ ही गीत दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। इसके संगीतकार आर्या शर्मा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…