समर लुक में प्रियंका की बेटी का नया लुक, ब्लू मोनोकिनी में दिखीं क्यूट

0
14

priyanka-with-daughter-malti-vacation

मुंबईः ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय फैमिली वेकेशन पर हैं। उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक दिखाई। पति निक जोनास और बेटी मालती (जिसे प्यार से एमएम कहा जाता है) के साथ प्रियंका समुद्र के किनारे क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका (Priyanka Chopra) ने मालती की तस्वीर शेयर की। इसमें वह एक सुंदर स्काई ब्लू मोनोकिनी पहने हुए देखी जा सकती है, जिस पर स्ट्रॉबेरी प्रिंट है। उन्होंने इस आउटफिट को मैचिंग हैट और ब्लैक सनग्लासेस के साथ पेयर किया है। एमएम के हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहा है। वह समुद्र की ओर देख रही है।

priyanka-chopra-daughter-malti-in-blue-monokini

प्रियंका ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन में ‘एंजेल’ लिखा। वहीं, उनके पति निक जोनस ने भी नाव से एक सेल्फी शेयर की। वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका को आखिरी बार ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ में देखा गया था, और अब वह जल्द ही़ ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें..11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ’सत्यप्रेम की कथा’ की लगाई ऊंची…

प्रियंका के बाद ‘जी ले जरा’ से ये एक्ट्रेस भी हुईं बाहर

फरहान अख्तर ने साल 2021 में फिल्म ‘जी ले जरा’ की घोषणा की थी। फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) साथ नजर आनी वाली थीं। कुछ समय पहले प्रियंका ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया, जिसके बाद खबर थी कि फरहान ने अनुष्का शर्मा को फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन, अब अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि अनुष्का की फिल्म छोड़ने की वजह उनका बिजी शेड्यूल है। वहीं, मेकर्स फिल्म के लिए जो डेट मांग रहे थे, उसमें वे बिजी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)