उत्तर प्रदेश के सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात

133
transfer

लखनऊः प्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। शासन ने सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए हैं।

नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के अनुसार नई दिल्ली में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त विभा चहल को एटा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी जालौन नियुक्त किया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज सिंह को जिलाधिकारी हापुड़ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-  टिकैत बोले- कभी नहीं लड़ेंगे चुनाव, अभी लड़ रहा किसानों के…

वहीं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी भदोही, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण संजीव रंजन को जिलाधिकारी संभल, परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण सैमुअल पॉल एन. को जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह डीएम हापुड़ अदिति सिंह को बलिया के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।