देश Featured दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा पूरा मॉडल, खूबसूरती देखकर चौंक जाएंगे लोग, सामने आई डिजाइन

नई दिल्लीः नई दिल्ली के अमृत काल के रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित डिजाइन को रेल मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 4 लाख वर्ग फीट में स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा। 9.89 वर्ग फीट क्षेत्र कमर्शियल रूप में विकसित होगा। आने वाले समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन किसी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट से कम नहीं दिखाई देगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साल के अंत तक काम शुरू होने की संभावना है। हालांकि, रेल मंत्रालय की ओर से अभी इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें..नीतीश पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा-अकेले चुनाव नहीं लड़ सकते और नरेन्द्र मोदी को हरायेंगे

बता दें कि, 4.5 लाख के करीब यात्री रोजाना नई दिल्ली स्टेशन से सफर करते हैं। रोजाना 400 ट्रेनों का संचालन किया जाता है। आने वाले समय में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने और स्टेशन को यात्री फ्रेंडली बनाने के लिए नए मॉडल को रेल मंत्रालय और रेल मंत्री ने जनता के सामने दिखाया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की नई तस्वीर रेलवे ने जारी की है। जो री डेवलपमेंट के लिए प्रस्तावित डिजाइन है।

प्रस्तावित डिजाइन किसी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट से कम नहीं दिख रहा। इस तस्वीर में दो गुंबदनुमा आकृति दिखाई दे रही है। एक बड़े आकार का गुंबद, दूसरा छोटे आकार का। मंजूरी मिलने के साथ ही रेल भूमि विकास प्राधिकरण इसे मूर्त रूप देगा। रेलवे की योजना देश के प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास की है इसमें फरीदाबाद रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

वैसे तो रेल मंत्रालय ने पुर्विकसित होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यहां पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं ही मिलेंगी। यहां कैफेटेरिया से लेकिर यात्रियों के लिए आधुनिक विश्राम घरों की सुविधा होगी। दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देश ही नहीं दुनिया भर के यात्री पहुंचते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)