सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, तीसरी लहर में पहली बार 1.5 लाख से कम केस, 1,072 लोगों की मौत

0
41

नई दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी और कमी आई है। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख, 49 हजार 394 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या दो लाख, 46 हजार, 674 रही। हालांकि, इस अवधि में 1072 संक्रमितों की मौत हो गई। शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 17 हजार, 88 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 95.39 प्रतिशत हो गया है।

ये भी पढ़ें..चुनाव प्रचार करने आए Owaisi के काफिले पर गोलीबारी, CCTV में कैद हुआ हमलावर, 2 गिरफ्तार

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 14 लाख, 35 हजार 569 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 9.27 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 16 लाख, 11 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 73 करोड़, 58 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पॉजिटिविटी रेट 2.68% यहां बीते 24 घंटे में 5,240 नए कोरोना केस आए। 5,541 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को 5,017 नए कोरोना केस आए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 20.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,277 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 41,471 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 2.68% है।

बता दें कि तीसरी लहर में पहली बार नए 1.5 लाख से कम मामले सामने आए हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, 14.35 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 99,675 की कमी हुई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.19 करोड़ संक्रमण की चपेट में आए हैं। देश में गुरुवार को दर्ज की गई 1,072 मौतों में से 441 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं। इनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)