Nepal Earthquake: PM मोदी ने नेपाल में भूकंप से हुई तबाही पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा

0
24

nepal-earthquake

Nepal Earthquake : नेपाल में भूकंप ने एक बार फिर तबाही मचाई है। शुक्रवार देर रात नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। नेपाल में तबाही के मंजर के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया और पड़ोसी देश को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

भूकंप से यहां हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

बता दें कि नेपाल में शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से अब तक 129 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप से जान-माल को काफी नुकसान हुआ है। कई घर जमींदोज हो गए हैं। सैकड़ों लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। रुकुम वेस्ट और जाजरकोट में सबसे ज्यादा मौतों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें..Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप से भारी तबाही, 129 लोगों की गई जान

नेपाल में सभी हेली-ऑपरेटरों को अलर्ट रहने को कहा-

कई अस्पताल भूकंप प्रभावितों के लिए समर्पित किये गये हैं। अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पहाड़ी गांवों में बचाव अभियान जारी है और दर्जनों लोग घायल पाए गए हैं। कई जगहों से संचार कट गया है। भेरी अस्पताल, कोहलपुर मेडिकल कॉलेज, नेपालगंज सैन्य अस्पताल और पुलिस अस्पताल को भूकंप प्रभावित लोगों के लिए समर्पित अस्पताल बनाया गया है।

2015 में आया था विनाशकारी भूकंप

नेपाल में सभी हेली-ऑपरेटरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और प्रभावित क्षेत्रों से घायलों को हवाई मार्ग से लाने की सुविधा के लिए नियमित उड़ान गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार का भूकंप नेपाल में पिछले आठ वर्षों से अधिक समय में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भयानक भूकंप ने एक बार फिर हमें 2015 के विनाशकारी भूकंप की याद ताजा कर दी। जिसमें करीब 10,000 लोग मारे गए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)