Bhojpuri Holi Song: नेहा राज के होली साॅन्ग ‘रंग खेले अईह’ ने मचाया तहलका, माही के लुक पर फैंस हुए फिदा

0
67

mahi-shrivastav-holi-song

मुंबईः भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरसिंगर नेहा राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी भोजपुरी वर्ल्ड में एक बार फिर से तहलका मचा रही है। इस होली पर नेहा और माही रंगों से सराबोर म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है। जिसे नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस होली स्पेशल भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘रंग खेले अईह’। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे यूट्यूब पर दर्शकों का बेहद खास अटेंशन मिला रहा है। इस भोजपुरी गाने को नेहा राज ने गाया है, जबकि इसे एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है।

दोनों की जोड़ी का आलम ये है कि जब भी साथ आती हैं तो गर्दा ही उड़ा जाती है। नेहा राज जहां अपनी आवाज के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बनाती है, वहीं माही अपने एक्सप्रेशन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। गाने में माही अपने दीवाने से कहती है कि, “सुनो सुनो ए हमरो दीवाना…भइल होली मूड मस्ताना…फोन करा तानी सुनो तत्काल आई हो…फोन करा तानी सोना तत्काल आई हो…हरे लाल हरे हरे आइहो रंग लेके… हमारे सोसे शरीरिया पे डाल जई हो तत्काल अईह…”। गाने में माही का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें..‘गुलमोहर’ से मनोज बाजपेयी को याद आया अपना परिवार, बोले- किसी…

वहीं माही के एक्सप्रेशन बेहद ही कमाल के दिख रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘रंग खेले अईह’को पिंकू बाबा ने लिखा है। इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है। गाबे की की मिक्स एंड मास्टर बीनूवी /वी2स्टूडियो ने की है। अरेंजर एंड प्रोग्राम्ड विनय विनायक ने किया है। प्रोजेक्ट कोडिनेटर पिंकू बाबा हैं। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसके कोरियोग्राफर सुन्नी सोनकर हैं। गाने को एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) ने किया है। इसका डीआई कॉलरिस्ट रोहित ने किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)