Featured मनोरंजन

Jaya Bachchan के लिए ये क्या बोल गई रणबीर कपूर की मम्मी Neetu Kapoor कहा- 'उन्हें इसमें मजा...'

Neetu Kapoor: नीतू कपूर अपने समय की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक नहीं कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। नीतू कपूर की फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। नीतू कपूर आज भी फिल्मों की दुनिया में सक्रीय हैं और कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। अब इसी बीच हाल ही में नीतू कपूर ने जया बच्चन को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसको सुनने के बाद अमिताभ बच्चन की पत्नी भी हैरान हो जाएंगी।

Neetu Kapoor ने जया बच्चन को लेकर की बात

अभिनेत्री नीतू कपूर ने पैपराजी के साथ जया बच्चन के रिश्ते पर खुलकर बात की। नीतू कपूर ने कहा कि, मुझे लगता है कि, वो जानबूझकर ऐसा करती हैं। इस बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि, अगर जया जी ऐसा करती हैं तो एक बार हो गया, वो ऐसी नहीं हैं।' अभिनेत्री ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि, 'वो बहुत प्यारी है, पैपराजी उनसे इतना डरते हैं कि वो एंटर करती हैं और कहती हैं बस हो गया। मुझे लगता है कि वे भी अब इसको एन्जॉय करती हैं। सभी इसको एन्जॉय करते हैं। मुझे लगता है कि, ये कुछ मिली भगत है।' ये भी पढ़ें: पति Rishi Kapoor को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, पोस्ट पढ़ आ जायेंगे आंखों में आंसू आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची। इस दौरान उनके साथ अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान भी पहुंची थी। इसके अलावा नीतू कपूर ने कई सारी बाते की है। नीतू कपूर का पैपराजी के साथ काफी अच्छा कनेक्शन है, वो हर टॉपिक पर खुलकर बात भी करती हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)