Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डबेटे रणबीर की शादी में पति को मिस कर रहीं नीतू, लगवाई...

बेटे रणबीर की शादी में पति को मिस कर रहीं नीतू, लगवाई उनके नाम की मेंहदी

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की रस्मों से जुड़ी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बीते दिन दोनों की मेहंदी और आज हल्दी की रस्म पूरी हो गई है। दोनों की शादी आज दोपहर 2 से 4 के बीच होनी है। इन सबके बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

यह तस्वीर रणबीर-आलिया के मेहंदी सेरेमनी के दौरान की है। तस्वीर नीतू कपूर के मेहंदी लगे हुए हाथ की है। खास बात यह है कि नीतू ने अपनी मेहंदी में दिवंगत अभिनेता एवं पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है। इस तस्वीर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीतू अपने बेटे की शादी पर अपने पति को कितना मिस कर रही हैं।

ये भी पढ़ें..क्या इतिहास के पन्ने बन जाएंगे डीजल इंजन ?

रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषि कपूर अपनी आंखों के सामने रणबीर-आलिया की शादी देखना चाहते थे लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। कैंसर से जंग लड़ते हुए 30 अप्रैल, 2020 को दिग्गज अभिनेता 67 की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया। जिंदगी के इस सफर में नीतू ने ऋषि का बखूबी साथ निभाया। वहीं अब बेटे की शादी पर ऋषि कपूर की कमी पूरे कपूर परिवार को महसूस हो रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें