रांची पहुंचीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, सीएम ने ट्वीट कर किया स्वागत

81

रांची: राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार दोपहर को रांची पहुंच गई हैं। वे यहां विधायकों और सांसदों से अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मुर्मू (Draupadi Murmu) का स्वागत किया।

स्थानीय बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राज्य मंत्री शिक्षा अन्नपूर्णा देवी देवी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

ये भी पढ़ें..प्रेग्नेंसी के बीच आलिया भट्ट ने पिंक कलर की शाॅर्ट ड्रेस…

मुर्मू के रांची आगमन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। सोरेन ने कहा है कि एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज झारखंड आ रही हैं। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। द्रौपदीजी को हमारी ओर से अनेक शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट से यह साफ हो गया है कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि मुर्मू रांची के होटल बीएनआर में भाजपा और सहयोगी दल आजसू के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में भाजपा नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…