पटनाः 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर NDA के नेताओं ने कमर कस ली है और समय-समय पर अपनी एकता का परिचय देते रहते हैं। इसी क्रम में बुधवार को जेडीयू कार्यालय में NDA पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें सभी ने चट्टानी एकता के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का दावा किया और कहा कि इस चुनाव में विपक्ष बड़ा झटका देगा।
NDA ने 2025 में 225 का दिया नारा
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब तक 2 चरणों में हुए NDA सम्मेलन के दौरान सभी NDA कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास, उत्साह और जबरदस्त उपस्थिति देखकर हमें पूरा विश्वास है कि 2025 में विपक्षी गठबंधन एक-एक सीट के लिए तरसेगा। मोदी-नीतीश की बेजोड़ और बेमिसाल जोड़ी के प्रति आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य के पुजारी थे और उनकी कर्मभूमि से NDA कार्यकर्ता सम्मेलन इस संकल्प के साथ शुरू हुआ है कि झूठ फैलाने वाली ताकतों के मंसूबों को ध्वस्त करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर नीतीश’ के मिशन को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि NDA कार्यकर्ता सम्मेलन को उम्मीद से अधिक सफलता मिल रही है। कार्यक्रम की शुरुआत कड़ाके की ठंड में हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम और माहौल गर्म होने लगा है। NDA कार्यकर्ता भगवान सूर्य से ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं और चट्टानी एकता के साथ लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
19 नर्षों के काम से जनता उत्साहित
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व विकास हो रहा है और आने वाले दिनों में विकसित बिहार का स्वरूप सबसे अलग होगा। राज्य कैबिनेट की बैठक में एक साथ 136 विकास योजनाओं को मंजूरी मिलना अपने आप में ऐतिहासिक कदम है।
लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक NDA के सभी कार्यकर्ता अब एकजुट होकर काम कर रहे हैं। NDA के शीर्ष नेतृत्व से निचले स्तर पर सामंजस्य और एकता बनाने के मिले निर्देश में हमें बड़ी सफलता मिली है।
यह भी पढ़ेंः-MP Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस , हादसे में मरीज और उसकी पत्नी की मौके पर मौत
हम (एस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 19 वर्षों में किए गए कार्यों से जनता काफी उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, श्री चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आम जनता में विश्वास की भावना है। रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि मिशन 225 को सफल बनाने के लिए पांचों दलों के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। विपक्ष लड़ाई में कहीं नजर नहीं आएगा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)