Wednesday, October 16, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशनायब सैनी बने हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता, इस दिन होगा...

नायब सैनी बने हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता, इस दिन होगा शपथ ग्रहण

चंडीगढ़ः हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया।

अनिल विज बने प्रस्तावक

गौरतलब है कि अमित शाह ने विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए पंचकूला में ही नायब सैनी को हरियाणा में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था। इस बार नायब सैनी ने अपने पुराने क्षेत्र नारायणगढ़ को छोड़कर लाडवा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से हराया।

विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह और मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में नरवाना से विधायक कृष्ण बेदी और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने स्वीकार कर पारित कर दिया। अमित शाह ने नायब सैनी के विधायक दल के नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा की। करीब 15 मिनट की बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनने का फैसला लिया गया।

इससे पहले वर्ष 2019 में वरिष्ठ नेता अनिल विज और कंवर पाल तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रस्तावक बने थे। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मुख्य पर्यवेक्षक के तौर पर आए थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

गुरुवार को शपथ ग्रहण

हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता नायब सैनी ने बुधवार दोपहर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आज नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

यह भी पढे़ंः-उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में दिखा गठबंधन का पावर, मौजूद रहे ये दिग्गज नेता

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश किया। सैनी ने राज्यपाल को 48 भाजपा विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद राज्यपाल ने नायब सैनी के दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें गुरुवार को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। अब उन विधायकों के नामों की सूची राज्यपाल को भेजी जाएगी जिन्हें कैबिनेट और राज्य मंत्री बनाया जाना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें