Chaibasa: सीएम के दौरे से पहले नक्सलियों ने रिटायर्ड जवान को गोलियों से भूना

0
20

Naxalites

रांची: झारखंड के कोल्हान इलाके में माओवादी नक्सलियों (naxalites in chaibasa) का खूनी खेल थम नहीं रहा है। बीती रात पूर्वी सिंहभूम के गोईलकेरा प्रखंड में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने रिटायर बीएसएफ जवान सुखलाल पूर्ति के घर पर हमला कर उन्हें गोलियों से भून डाला। पिछले 20 दिनों के अंदर पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों (naxalites in chaibasa) ने सात ग्रामीणों की हत्या कर दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को चाईबासा दौरे पर आ रहे हैं। इससे कुछ घंटे पहले ही नक्सलियों (naxalites in chaibasa) की इस घटना से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया गया कि सात सितंबर की रात गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव में एक दर्जन से अधिक नक्सलियों (naxalites in chaibasa) ने सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान सुखलाल पूर्ति के घर को घेर लिया था। उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं करने पर नक्सली घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया।

ये भी पढ़ें..Dumri Bypoll Result 2023: JMM व NDA में कड़ी टक्कर, यशोदा…

सुखलाल पूर्ति कुछ साल पहले बीएसएफ से रिटायर होने के बाद अपने गांव में रह रहे थे। उनकी उम्र करीब 50 साल थी। उनकी हत्या के बाद नक्सलियों (naxalites in chaibasa) ने पर्चे भी छोड़े हैं, जिसमें उन पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आज सुबह करीब 9 बजे जवान के घर पहुंची और उसका शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि पिछले तीन सप्ताह के अंदर नक्सलियों ने कदमडीहा गांव के रोंडो सुरीन, अर्जुन सुरीन, सुपाय मुरकाद, कान्हू अंगरिया, रसिया प्रधान और एक अन्य ग्रामीण की हत्या कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)