Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeबिहारनक्सलियों ने की 40 करोड़ की अफीम की खेती , पुलिस ने...

नक्सलियों ने की 40 करोड़ की अफीम की खेती , पुलिस ने लहलहाती फसल को किया नष्ट

Bihar News : नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के पेल्मो जंगल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हो रहे अफीम की खेती को रजौली पुलिस और वन विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है।

लहलहाते अफीम की फसल को किया नष्ट    

सूचना मिली कि, नक्सलियों ने हथियार खरीदने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की थी। संयुक्त कार्रवाई कर लगभग एक एकड़ में लहलहाते अफीम की फसल को विनष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी   

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि, घने जंगल और दुर्गम रास्तों को पार करते हुए अफीम फसल को नष्ट के लिए टीम ने यह सफलता पाया है।जंगल में बरसाती नालों के पास एवं छोटी पहाड़ी की घाटियों के बीच छुपी हुई । जमीन पर लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी, जिसे नष्ट किया गया है। छापेमारी करने के दौरान में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः- Retail inflation: आम आदमी को बड़ी राहत, 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई

Bihar News : फसल तैयार कराने वालों पर मामला दर्ज  

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि, गुप्त सूचना के आधार पर सवैयाटाड़ पंचायत के पेल्मों के जंगल में लगे एक एकड़ में लगी अफीम को फसल को नष्ट किया गया है। छापेमारी करने के क्रम में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।जिससे पूछताछ की जा रही है।अफीम की फसल तैयार करने वालों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें