Monday, March 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeबिहारनवादा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, ASI सहित कई घायल, 10...

नवादा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, ASI सहित कई घायल, 10 बलवाई गिरफ्तार

Nawada violence: बिहार के नवादा जिले के अकोल थाना के सोखोदेवरा गांव में होली पर्व के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एएसआई समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नवादा के डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पूरी तरह प्रशासनिक नियंत्रण में है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस संवेदनशील है। पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच पथराव की घटना हुई। जिसमें एक पुलिस अधिकारी पीटीसी रंजीत रंजन भी आंशिक रूप से घायल हो गए। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लेकर कौआकोल थाने ले आई।

ये भी पढ़ेंः- Punjab Grenade Attack: जालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला

पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया

उन्होंने बताया कि होली से एक दिन पहले शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। लेकिन प्रशासन द्वारा इसे सुलझा लिया गया था। जिसके बाद विवाद फिर से उत्पन्न हो गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार पर्व के दौरान अशांति फैलाने समेत विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रविवार को कौआकोल थाना परिसर में दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई। कौआकोल बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष दीपक कुमार, अपर थानाध्यक्ष सरोज कुमार, एएसआइ अर्जुन राम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें