Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बनेंगे नौनिहाल, स्कूलों में होगी लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था

22

chandrayaan3

Chandrayaan-3 Landing: पटनाः चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार शाम को होगी। इसको लेकर बिहार में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। हर किसी को इस पल का इंतजार है जब भारत एक नया इतिहास रचेगा। इसका सीधा प्रसारण राजधानी के स्कूली छात्र-छात्राएं भी देखेंगे। इसके लिए पटना के कई सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों में भी व्यवस्था की गयी है।

इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी लाइव टेलीकास्ट देखने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को गांधी मैदान में बड़े स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) देखने की व्यवस्था की गई है। लोग इसे खुले मैदान से देख सकेंगे। इसके अलावा शास्त्री नगर स्थित हाईस्कूल के विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) का लाइव टेलीकास्ट दिया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में कक्षावार प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी पर बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन लाइव दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें..BRICS बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने कहा- दुनिया के लिए…

कई स्कूलों द्वारा छात्रों को इसरो का लिंक भेजा गया है, ताकि वे घर बैठे लैंडिंग देख सकें। डीएवी बीएसईबी में प्रोजेक्टर लगाकर इसे सीनियर क्लास के छात्रों को भी दिखाया जाएगा, जिससे स्कूली छात्र चंद्रयान 3 के मिशन को देख और समझ सकेंगे। इसके अलावा कई स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की गयी है। कई स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)