Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

लौकी में मौजूद नैचुरल वाॅटर चेहरे पर लाता है ग्लो

नई दिल्लीः लौकी में कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते हैं। इसके सेवन से एक तरह जहां शरीर तंदुरूस्त रहता है। वहीं इसे रोजाना खाने से वजन भी नही बढ़ता। लौकी प्रकृति से मधुर, ठंडे तासीर की, गुरु, रूखी, कफ और पित्त को दूर करने वाली होती है। लौकी में मौजूद नैचुरल वाॅटर आपके चेहरे पर भी निखार लाने में भी सहायक होता है। इतने गुणों के बावजूद भी कई लोगों को लौकी की सब्जी पसंद नही आती है।

इसका कारण लोग सब्जी में स्वाद की कमी होना बताते हैं। पर क्या आपको यह जानकारी है कि लौकी कई बीमारियों से लड़ने में शरीर के लिए औषधि का काम करता है। यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको किसी दवा के सेवन के बजाय लौकी का सेवन करना चाहिए। या फिर लौकी का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। लौकी में पानी के अतिरिक्त प्रचुर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है जो बवासीर के मरीजों के लिए बेहद हितकारी होता है। वहीं लौकी को सेवन करने से शरीर हमेशा रिफ्रेश रहता है जिससे तनाव की समस्या नही होती है।

यह भी पढ़ें-मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- तिरंगे के अपमान...

हाईपरटेंशन के मरीजों को लौकी जरूर खानी चाहिए। लौकी में मौजूद पौटेशियम और सोडियम हाईपरटेंशन को दूर रखने में मदद करता है। लौकी आपकी स्किन का भी ध्यान रखता है। इसका जूस रोजाना पीने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके अलावा आप लौकी के टुकड़े से चेहरे पर मसाज भी कर सकती हैं। लौकी दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। इसके रोजना इस्तेमाल से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम होते है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों से निजात मिलती है। वहीं लौकी का जूस या सब्जी खाने से डायबिटीज की समस्या में भी आराम मिलता है। अगर किसी को सांस लेने में तकलीफ होती है तो उन्हें भी लौकी का सेवन करने से लाभ मिलता है। अर्थराइटिस की समस्या में भी लौकी दवा की तरह काम करती है। इस समस्या को दूर करने के लिए लौकी का इस्तेमाल किया जाता है।