खेल Featured

राष्ट्रीय खेल दिवस पर PM मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, मेजर ध्यानचंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

National Sports Day - PM Modi National Sports Day- नई दिल्लीः राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। भारत को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर गर्व है। मैं मेजर ध्यानचंद जी को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मंगलवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "किंवदंती, विरासत, सबक, राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दी।" इस खास मौके पर हम भारतीय खेलों पर एक बड़ी पहल शुरू कर रहे हैं। ये भी पढ़ें...Asia Cup से पहले चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, अब यह खतरनाक गेंदबाज हुआ बाहर

तो इसलिए हुई थी राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरूआत 

बता दें कि मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के रूप में मनाया जाता है। दरअसल राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ खेल भावना और टीम वर्क विकसित करने, लोगों को खेल को एक व्यवहार्य करियर विकल्प के रूप में मानने के साथ-साथ खेलों से होने वाले फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया था। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न एथलीटों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार सहित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

मेजर ध्यानचंद का करियर

ध्यानचंद ने अपनी हॉकी यात्रा ब्रिटिश भारतीय सेना की रेजिमेंटल टीम के साथ शुरू की। मेजर ध्यानचंद ने अपने करियर में देश के लिए 85 मैच खेले और 570 गोल किये। ध्यानचंद सिंह ने वर्ष 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। इतना ही नहीं, नई दिल्ली में नेशनल स्टेडियम का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है और ध्यानचंद की किंवदंती आज भी कई हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)