खेल Featured

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड, सात्विक-चिराग खेल रत्न से होंगे सम्मानित

National Sports Awards 2023: नई दिल्लीः केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बुधवार 20 दिसंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। जबकि चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज की जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि विश्व कप 2023 में उनके दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विशेष अनुरोध किया था और तय तारीख के बाद शमी के नाम की सिफारिश की थी, जिसे खेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया था। देश की नंबर एक पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल रत्न भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार है। जबकि अन्य 26 खिलाड़ियों को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2023 में अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। ये भी पढ़ें..ICC Rankings: रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, Babar Azam फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल को छोड़ा पीछे

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

1.चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन) 2. रंकीरेड्डी सात्विक साई राज (बैडमिंटन)

 अर्जुन अवॉर्ड 2023

1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी) 2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी) 3. मोहम्मद शमी (क्रिकेट) 4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स) 5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी) 6. आर वैशाली (शतरंज) 7. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स) 8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी) 9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज) 10. दीक्षा डागर (गोल्फ) 11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी) 12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी) 13. पवन कुमार (कबड्डी) 14. रितु नेगी (कबड्डी) 15. नसरीन (खो-खो) 16. सुश्री पिंकी (लॉन बाउल्स) 17. सुनील कुमार (कुश्ती) 18. सुश्री एंटीम (कुश्ती) 19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश) 20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस) 21. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग) 22. सुश्री ईशा सिंह (शूटिंग) 23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु) 24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी) 25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट) 26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

1. ललित कुमार (कुश्ती) 2. आर. बी. रमेश (शतरंज) 3. महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स) 4. शिवेंद्र सिंह (हॉकी) 5. गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंब) (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)