National Parents Day : पैरेंट्स रहते हैं अकेले तो…दूर रहकर ऐसे रखे अपने माता-पिता का ख्याल

84
national-parents-day-2024

National Parents Day 2024: देश भर में आज नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जा रहा है। आज दिन माता-पिता को समर्पित होता है। यह दिन हर साल जुलाई के चौथे रविवार को पड़ता है। इस बार यह 27 जुलाई यानी आज है। माता-पिता के लिए उनके बच्चे क्या मायने रखते हैं, यह सिर्फ उनका दिल ही जानता है। माता-पिता और बच्चों का रिश्ता बहुत अनमोल होता है। इसमें निस्वार्थ प्रेम होता है।

माता-पिता और बच्चों का रिश्ता होता है अनमोल 

पेरेंट्स (National Parents Day) अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। वे अपनी ज़रूरतों को भूलकर अपने बच्चों की हर छोटी-बड़ी इच्छा पूरी करते हैं। कई बार बच्चे अनजाने में कुछ ऐसा कह देते हैं या कर देते हैं, जिससे माता-पिता को ठेस पहुंचती है। इसके बावजूद वे अपने बच्चों से कभी किसी बात की शिकायत नहीं करते। वे मरते दम तक उनका ख्याल रखते हैं, उनकी चिंता करते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। ऐसे में बच्चों का भी यह कर्तव्य है कि वे जीवन भर अपने पेरेंट्स का ख्याल रखें। उनके स्वास्थ्य के बारे में सोचें।

ये भी पढ़ेंः- Nag Panchami 2024: नाग पंचमी कब है ? जानें सही डेट, पूजा-विधि और महत्व

national-parents-day-2024

हालांकि जब बच्चे नौकरी के चलते दूसरे शहर या देश में बस जाते हैं, तो माता-पिता अकेले रह जाते हैं। ऐसे में आपको उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। अगर आप अपने माता-पिता के साथ नहीं रहते हैं, दूसरे शहर या विदेश में काम करते हैं, तो भी आप उनका ख्याल रख सकते हैं। आप उनके स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की दूर रहकर भी अपने माता-पिता का ख्याल कैसे रख सकते हैं?

अपने माता-पिता का ख्याल रखने के लिए आजमाएं ये तरीके

रोज़ाना फ़ोन पर बात करें: अगर आप अपने माता-पिता से दूर काम करते हैं, तो उनसे रोज़ाना फ़ोन पर बात करें ताकि उन्हें आपकी कमी महसूस न हो। उनका हालचाल पूछें। हो सके तो वीडियो कॉल करें।

रिश्तेदारों से संपर्क में रहेंः आपको अपने रिश्तेदारों से संपर्क में रहना चाहिए। ताकि अगर आपके माता-पिता को कोई परेशानी आए तो उन्हें तुरंत मदद मिल सके।

पड़ोसियों से रखे अच्छे संबंध: आप भी दूसरे शहर में रहते हैं, इसलिए अगर आपके माता-पिता को अचानक कोई ज़रूरत पड़ती है, तो आपके पड़ोसी आपकी मदद करेंगे। इसलिए उनके साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। इसलिए समय-समय पर अपने पड़ोसियों को फ़ोन या मैसेज करके उनका हालचाल लेते रहें।

पेरेंट्स को सरप्राइज़ दें: अपने माता-पिता को समय-समय पर सरप्राइज़ देते रहें। फिर चाहे उनका जन्मदिन हो, सालगिरह हो या ऐसा ही कुछ, अपने माता-पिता को ख़ास महसूस कराना कभी न भूलें। इससे उन्हें यह विश्वास होगा कि आप दूर रहने पर भी उनकी परवाह करते हैं।

घर आने का निभाएं वादा: जब भी मौका मिले, अपने माता-पिता से मिलने जाएं। वे आपको देखकर बहुत खुश होंगे। जब भी घर आने वादा करें तो उसे जरूर पूरा करें।

national-parents-day-2024

जरूर ले उनकी सलाह: अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं, कोई व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं या घर खरीदना चाहते हैं, तो अपने माता-पिता से सलाह जरूर लें।

पेरेंट्स की देखभाल के लिए किसी को रखें: माता-पिता जैसे-जैसे बूढ़े होते हैं, उनकी ऊर्जा कम होती जाती है। शरीर कमजोर होने लगता है। इसलिए उनकी देखभाल के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति को रखें जो उनका सबसे अच्छा ख्याल रख सके।

जरूरतों का ख्याल रखें: अपने माता-पिता की जरूरतों का ख्याल रखें। उनके स्वास्थ्य से लेकर कपड़ों और खाने-पीने तक की सारी जानकारी आपके पास होनी चाहिए। बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखें।

समय-समय स्वास्थ्य जांच करवाएं: जब भी आप छुट्टियों में अपने माता-पिता के पास जाएं, तो उनकी स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं। उम्र बढ़ने के साथ कई तरह की समस्याएं आपको घेर लेती हैं। ऐसे में सही रूटीन चेकअप मदद कर सकता है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए करें प्रेरित: कई बार माता-पिता अकेले होने पर अपना ठीक से ख्याल नहीं रख पाते, इसलिए उन्हें स्वस्थ आहार का महत्व समझाएं। उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए कहें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)