Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeदुनियामंगल ग्रह पर मिनी हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए तैयार नासा, किया...

मंगल ग्रह पर मिनी हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए तैयार नासा, किया ये ट्वीट

वॉशिंगटनः अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर भेजे गए पर्सिवियरेंस रोवर के साथ इंजिन्यूटी नाम का एक छोटा सा हेलीकॉप्टर भी भेजा है। इस हेलीकॉप्टर की मदद से मंगल ग्रह के अनछुए पहलुओं का पता लगाया जाएगा। नासा ने पहली बार इसकी तस्वीर जारी की है।

सोमवार को रोवर की टीम ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मलबे के ढेर से कुछ दूरी पर यह रहा हमारे हेलीकॉप्टर का फर्स्ट लुक। यह एक तरफ से कुछ झुककर एक स्थान पर आकर खड़ा हुआ है। अब इसे आगे के लिए समायोजित करने से इसे सटीक दिशा में वापस घुमाकर लाना होगा। पहले इसे इसके निर्धारित हेलीपैड तक पहुंचाया जाएगा।

नासा ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से पहले इस हेलीकॉप्टर का टेस्ट होना संभव नहीं है। इंजिन्यूटी और नासा के मार्स 2020 पर्सिवियरेंस रोवर का संचालन करने वाली टीमें फ्लाइट जोन को चुन रखा है, जहां से हेलीकॉप्टर को काम करना है।

यह भी पढ़ेंः-लगातार चौथे साल आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर बना रहेगा टाटा मोटर्स

रोवर की टीम ने किया ट्वीट

खबर के मुताबिक, रोवर की टीम ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि मलबे के ढेर से कुछ दूरी पर यह रहा हमारे हेलीकॉप्टर का फर्स्ट लुक। यह एक तरफ से कुछ झुककर एक स्थान पर आकर खड़ा हुआ है। अब इसे आगे के लिए एडजस्ट करने से इसे सटीक दिशा में वापस घुमाकर लाना होगा। पहले इसे इसके तय हेलीपैड तक पहुंचाया जाएगा।

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें