Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअवर्गीकृतफाइटर्स आरक्षकों की भर्ती 09 मई से, कोविड नियमों का होगा सख्ती...

फाइटर्स आरक्षकों की भर्ती 09 मई से, कोविड नियमों का होगा सख्ती से पालन


रायपुरः नारायणपुर (Narayanpur) में बस्तर फाइटर विशेष बल अंतर्गत फाइटर्स आरक्षक के लिए पदों पर नियुक्ति के लिए 09 मई 2022 से 21 मई 2022 तक बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर (Narayanpur) में भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। जिसमें प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक माप-तौल एवं शारीरिक प्रवीणता संबंधी कार्रवाई 09 मई से 21 मई तक व लिखित परीक्षा 05 जून 2022 प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक (02 घण्टे) तदुपरांत लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 जून 2022 तक साक्षात्कार 24 जून 2022 से एवं चयन सूची रेंज पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, को अनुमोदन हेतु 08 जुलाई 2022 को भेजी जायेगी। अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 15 जुलाई 2022 तक होगा।

ये भी पढ़ें..किसी भी व्यक्ति को टीका लगाने के लिए बाध्य करना उचित…

पुलिस अधिकारियों ने बताया अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान वर्तमान में कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुये दस्तावेज जांच (मूल प्रमाण पत्र), शारीरिक माप-तौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मास्क एवं सेनेटाइजर लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें