Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डFemina Miss India 2023: 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने जीता ‘मिस...

Femina Miss India 2023: 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने जीता ‘मिस इंडिया-2023’ का खिताब

femina-miss-india-nandita-gupta

मुंबईः मणिपुर में हुए 59वीं ‘फेमिना मिस इंडिया’ प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में राजस्थान के कोटा की 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने ‘मिस इंडिया-2023’ का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली की श्रेया पुंजा ने दूसरा और मणिपुर की स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिस इंडिया-2023 का खिताब जीतने वाली नंदिनी स्टूडेंट और मॉडल दोनों हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

मणिपुर में आयोजित शानदार कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मिस इंडिया विजेता सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनसा वाराणसी, मान्या सिंह, सुमन राव, शिवानी जाधव की प्रस्तुतियों से हुई। ग्रैंड फिनाले में फैशन और मनोरंजन उद्योग के कई नेताओं ने भाग लिया। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने भी परफॉर्म किया।

ये भी पढ़ें..शहनाज के चैट शो ‘Desi Vibes With Shehnaaz Gill’ में नजर…

इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। पिछले साल की विजेता सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ‘मिस इंडिया-2023’ का ताज सौंपा। नंदिनी को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने दस साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने का सपना देखा था। फेमिना मिस इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर नंदिनी गुप्ता की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें