Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

सर्दियों में सेहत के लिए वरदान साबित होता है सरसों का साग, कई बीमारियों को रखता है दूर

नई दिल्लीः सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह की पत्तेदार सब्जियां बाजारों में बहुतायत मात्रा में मिलती है। इनका साग खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है यह सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक है सरसों की साग। सरसों की साग सेहत के लिए वरदान की तरह होती है। सरसों के साग में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया है। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसके साथ ही यह बढ़ते वजन को भी नियंत्रित रखता है। सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन भी पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सरसों की साग के सेवन के कई फायदे होते हैं-

दूर होती है आयरन की कमी
सरसों की साग में आयरन भरपूर मात्रा में पाया है। गर्भवती महिलाओं को सरसों की साग का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है। सरसों के साग के रोजाना सेवन से खून की कमी भी पूरी हो जाती है।

आंखों के लिए फायदेमंद
सरसों की साग में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आंखों की मांसपेशियों को किसी भी तरह की क्षति से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में करता है इजाफा
सरसों के साग के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में सरसों के साग को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

कैंसर का खतरा होता है कम
सरसों में एंटीऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो कई बीमारियों से सेहत की रक्षा करता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें-उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के तीन विधायकों ने...

याद्दाश्त को बनाता है मजबूत
उम्र बढ़ने के साथ ही याद्दाश्त कमजोर होने की समस्या बेहद आम हो जाती है। ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए सरसों का साग बेहद लाभकारी होता है। यह कमजोर याददाश्त और भ्रम जैसी स्थिति को रोकने में भी मदद करता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में सरसों के साग को सेवन बेहद लाभकारी साबित होता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)