Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में सक्षम है मशरूम, फंगल इंफेक्शन को भी करता है दूर

नई दिल्लीः विटामिन डी, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही यह कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में भी सहायक है। इसके सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरान की मात्रा काफी बढ़ जाती है। यह पाचन, हृदय एवं रक्त को स्वस्थ बनाने में भी काफी सहायक है।

फंगल इंफेक्शन से लड़ने की होती है क्षमता
मशरूम में एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है, जो हमें फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह एक नैचुरल एंटीबायोटिक है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण से हमें रोकता है। यह स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें विटामिन से लेकर खनिज, लवण और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मशरूम का सेवन सेहत के लिए रामबाण है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर तो नियंत्रण में रहता ही है, साथ ही यह मोटापे को भी कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत का काम भी करते हैं। इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन को दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें कुछ तरह के एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-हरियाणा में भयानक हादसा, पहाड़ खिसकने से 10 वाहन दबे, कई लोगों के दबे होने की आशंका

डायबिटीज मरीजों के सर्वोत्तम आहार
डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम को सर्वोत्तम आहार माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही इसमें वसा, कार्बोहाइड्रेट और शुगर नहीं होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह शरीर में इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि मशरूम के सेवन से पेट की समस्याओं- जैसे कब्ज, अपच आदि से राहत मिलती है। साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)