Home उत्तर प्रदेश रिश्ते तार-तार, बेटे ने भाभी के साथ मिलकर की मां की हत्या

रिश्ते तार-तार, बेटे ने भाभी के साथ मिलकर की मां की हत्या

फतेहपुर: जिले में रविवार को दो दिन पूर्व वृद्ध महिला की हत्या (murder) के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। घटना में आरोपी पुत्र व उसकी भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस ने की है। बताते चलें कि, शुक्रवार की रात को बिन्दकी कोतवाली के हसनापुर गांव में वृद्ध महिला रामश्री देवी पत्नी जागेश्वर की हत्या (murder) कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें..करण जौहर की बर्थडे में कोरोना का हुआ विस्फोट, 50 से…

इस घटना में पुलिस को शुरू से ही परिजनों पर आशंका थी। जिसके चलते पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र संतराम तथा संतराम की भाभी कामिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने वृद्ध महिला की हत्या (murder) किया जाना स्वीकार किया। क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि संतराम का उसकी भाभी कामनी सिंह के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। वृद्ध महिला राम श्रीदेवी दोनों के प्रेम संबंध में बाधक बनती थी। जिसके चलते दोनों ने वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया।

आज सुबह इंस्पेक्टर रविन्द्र श्रीवास्तव, एसएसआई राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह, सिपाही मुलायम सिंह यादव, सिपाही नवनीत यादव, महिला सिपाही विभा मौर्य, सुमन मौर्य, कंचन ने आरोपी युवक संतराम तथा उसकी भाभी कामिनी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। वही, दोनों आरोपियों के पास से आलाकत्ल बसूली तथा लकड़ी की मुंगरी भी बरामद हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version