मुंबई: मुंबई में सुबह से लगातार हो रही बारिश (Mumbai rain) और तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मुंबई के पास नवी मुंबई में एक पेड़ गिरने से कार चकनाचूर हो गई। ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पालघर में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है, जिससे पश्चिमी, मध्य और हार्बर लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर जिलों में सुबह से ही तूफानी बारिश शुरू हो गई है। सुबह से 148.57 मिमी. बारिश (Mumbai rain) दर्ज की गई है। गोरेगांव इलाके में एमजी रोड पर बारिश के दौरान एक पुराना पेड़ गिर गया। इस पेड़ की चपेट में आने से परिमल निर्मल की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में घायल दोशी को पास के प्रार्थना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान दोशी की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें-अब वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक, सीएम ने दी मंजूरी
मुंबई कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने का काम कर रहे हैं। विक्रोली पश्चिम के सूर्य नगर इलाके में सुरक्षा दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे और दीवार हटाने का काम कर रहे हैं. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।