पुलिस को 11 महीने में तीसरी बार मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी, PM मोदी और CM योगी भी निशान पर

0
24

Mumbai police get threat of ’26/11-like attack

मुंबईः 11 महीने में तीसरी बार मुंबई पुलिस को 2008 के 26/11 आतंकी हमले (Mumbai police get threat) जैसे हमले की धमकी मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अज्ञात कॉलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाना बनाने की धमकी दी है, जिससे सुरक्षा घेरे में हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने बताया कि एक अनजान शख्स के कॉल पर धमकी देने वाले खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

एक सप्ताह पहले 12 जुलाई को मिली धमकी

एक सप्ताह में यह दूसरी धमकी जारी की गई है। इससे पहले 12 जुलाई को फोन करने वाले ने शहर पर 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने कहा था कि अगर सीमा हैदर को पाकिस्तान लौटने की इजाजत नहीं दी गई तो शहर पर आतंकी हमला हो सकता है। लेकिन बाद में जांच के बाद मुंबई पुलिस ने इसे अफवाह बताया। मालूम हो कि सीमा अपने चार बच्चों के साथ देश छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत में अपने प्रेमी से मिलने गयी थी।

ये भी पढ़ें..Cement प्लांट में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

19 अगस्त 2022 मिली आतंकी हमले की चेतावनी

गौरतलब है कि 19 अगस्त 2022 को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को एक पाकिस्तानी नंबर से कई व्हाट्सएप संदेश मिले, जिसमें छह आतंकवादियों द्वारा मुंबई आतंकी हमले (Mumbai police get threat) जैसे हमलों के खतरे की चेतावनी दी गई थी। ये संदेश एक बड़े सुरक्षा खतरे के दो दिन बाद आए जब रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर 3 एके47 बंदूकें और कुछ गोला-बारूद के साथ एक नाव मिली थी। जांच में किसी भी आतंकवादी खतरे से इनकार किया गया, हालांकि बाद में नौका के इतिहास से पता चला कि यह एक ऑस्ट्रेलियाई नौकायन जोड़े की थी और इंजन की विफलता के बाद इसे छोड़ दिया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)