Featured महाराष्ट्र क्राइम

व‍िधवा मह‍िला के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर ब‍िना कपड़ों के सड़क पर फेंका, चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर हथौड़े से मारा

मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ट्रॉम्बे में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग विधवा के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। करीब तीन लोगों ने पहले महिला का अपहरण किया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म ( gang raped ) किया। इतना ही नहीं दरिद्रों ने विधवा के सिर, चेहरे और गुप्तांगों पर कई बार हथौड़े से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गयी। वहीं महिला को मरी हुई समझ कर अपराधी वहां से भाग निकले। इस दौरान उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है।

सिर, चेहरे और गुप्तांगों पर कई बार मारे हथौड़े

मिली जानकारी के मुताबिक ये दिल दहला ने देने वाली घटना उत्तर-पूर्वी मुंबई के ट्रॉम्बे की है। पीड़िता की बेटी द्वारा मुंबई पुलिस दी गई शिकायत के मुताबिक, उसकी मां सोमवार रात कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में पास के खंडोबा मंदिर में पूजा करने गई थी। करीब तीन लोगों ने वहां से उसका पीछा किया और अपहरण कर लिया। इस दौरान अपराधियों ने विधवा महिला को को अपने साथ ट्रॉम्बे में ठाणे क्रीक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना नहीं नहीं हैवानों ने गैंगरेप के पीड़िता के सिर, चेहरे, गुप्तांगों और शरीर पर कई बार हथौड़े से मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। ये भी पढ़ें..Maharashtra Assembly: भाजपा मंत्री के ‘माफिया कनेक्शन’ पर सदन में जोरदार हंगामा

बिना कपड़े के खून से लथपथ मिली बुजुर्ग

इस दौरान उसके शरीर एक भी वस्‍त्र नहीं था। बेटी ने अपनी शिकायत आगे बताया कि पीड़िता को मरी हुई समझकर दरिंदे अंधेरे फायदा उठाकर भाग निकले। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक स्थानीय महिला ने बुजुर्ग पीड़िता को बिना कपड़े, खून से लथपथ व मदद की गुहार लगाते हुए देखा। बुजुर्ग पीड़िता की बेटी ने रोती हुई बताया, उस दयालु महिला ने पहले उसे पहनने के लिए कपड़े दिए। उसने पुलिस को जानकारी दी। उधर सूचना मिलते ही ट्रॉम्बे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

झाड़ू बेचकर जीविकोपार्जन करती है बुजुर्ग पीड़िता

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को घाटकोपर में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले गए और उसके सिर की चोटों के कारण उसका सीटी स्कैन किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। महिला अपनी बेटी और 9 साल की नतिनी के साथ रहती है। वह स्थानीय बाजारों में मछली और झाड़ू बेचकर जीविकोपार्जन करती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)