प्रदेश Featured महाराष्ट्र

मुंबई में तेजी से फैल रहा खसरा, अस्पताल में भर्ती एक साल के बच्चे की मौत

मुंबई: महानगर के कस्तूरबा अस्पताल में खसरा जैसी बीमारी से 1 साल के बच्चे की मौत हो गई है। खसरा से मुंबई में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। कस्तूरबा अस्पताल में खसरा से पीड़ित छह मरीजों को इलाज चल रहा है और सभी ऑक्सीजन पर हैं। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने मंगलवार को इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

मुंबई नगर निगम सूत्रों ने बताया कि मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नल बाजार निवासी खसरा पीड़ित 1 साल के बच्चे की सोमवार रात को मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती किए गए 6 अन्य खसरा पीडि़त बच्चों की तबीयत में सुधार हो रहा है। मुंबई में अब तक 126 खसरा पीडि़तों का इलाज किया गया है।

ये भी पढ़ें..घर में पंखे से लटकता मिला पिता-नाबालिग बेटियों का शव, मचा...

जानकारी के अनुसार गोवंडी इलाके में खसरे के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में मुंबई नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें गंभीरता से लिया है। इसके लिए केंद्र की खसरा विशेषज्ञ टीम पिछले तीन दिन से मुंबई में सर्वे कर रही है। टीम ने मृतक बच्चे के परिजनों से भी बातचीत की है। इसी तरह गोवंडी और उसके आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों का भी दौरा किया। इस बैठक के बाद उन्होंने राज्य सरकार और महापालिका के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और कुछ सुझाव दिए है। मुंबई नगर निगम की टीम इन दिशा निर्देशों का पालन कर रही है। मुंबई के साथ राज्य के मालेगांव और भिवंडी शहरों में भी खसरे के मरीज मिले हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर खसरा टीकाकरण अभियान चलाया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…