Mumbai: अलग-अलग दही-हांडी प्रतियोगिताओं में 35 गोविंदा हुए घायल, भर्ती

40

dahi-handi-utsav-mumbai

मुंबई: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में धूम है। वहीं, इस अवसर पर महाराष्ट्र में जगह-जगह दही हांडी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुंबई में दही हांडी उत्सव (dahi handi utsav) मनाते समय गुरुवार को अब तक 35 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 9 लोगों को इलाज के बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही 22 लोगों का ओपीडी में इलाज चल रहा है। मुंबई शहर में दही हांडी उत्सव का  (dahi handi utsav) जोरदार तरीके से मनाया जा रहा है।

मुंबई में आज सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी पर्व के तहत लोग गोविंदा के रूप में दही हांडी (dahi handi utsav) फोड़ रहे हैं। दही हांडी फोड़ते समय गोविंदा एक के ऊपर एक इस तरह 9 से 10 लेयर (परत) बना रहे हैं। राज्य सरकार ने इसे साहसिक खेल का दर्जा दिया है। इस खेल को बीमा कवर दिया गया है। साथ ही इस घटना में घायलों के लिए मुंबई नगर निगम पहले से ही सतर्क है।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के 18 जिलों में सूखे का संकट, अल नीनो से बढ़ेंगी मुश्किलें

इसी वजह से घायल गोविंदा का इलाज करने की अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें अस्पताल में एडमिट करने के लिए 125 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। इनमें सायन अस्पताल में 10, केईएम में 7, नायर अस्पताल में 4 और बाकी मुंबई के शहरों और उपनगरीय अस्पतालों में रखे गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)