मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में हुए एडमिट

0
66

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक एक बार फिर तबीयत खराब हो गयी है। मुलायम सिंह यादव को घबराहट और बैचेनी महसूस होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कर लिया है। डाॅक्टरों की देखरेख में उनकी जांचे की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने के बाद मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। इससे पूर्व शुक्रवार को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने पर मेदांता अस्पताल लाया गया था। जहां स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। विदित हो कि मुलायम सिंह यादव ने अभी दिनों पहले ही मेदांता अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।

यह भी पढ़ेंःकनाडा में भीषण गर्मी ने तोड़ा 59 साल का रिकाॅर्ड, 233 लोगों की हुई मौत

मुलायम सिंह यादव की विगत माह भी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी। बीते दिसंबर माह में भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।