Home प्रदेश Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक...

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें नतीजे

CUET UG Result

Maharashtra-ssc-result

मुंबई: महाराष्ट्र के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का 10वीं क्लास का रिजल्ट 93.83 फीसदी रहा है। छात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण नाम के नौ मंडल बोर्डों के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कोंकण मंडल ने 98.11 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि नागपुर मंडल का परिणाम राज्य में सबसे कम 92.49 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें..Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार, कयासों का दौर…

बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने जानकारी दी कि इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल लड़कियों का रिजल्ट 95.87 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 92.5 फीसदी रहा है। शरद गोसावी ने बताया कि राज्य बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 से 25 मार्च 2023 तक 5 हजार 33 केंद्रों पर आयोजित की थी। राज्य के नौ बोर्डों से 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 15,41,666 नियमित छात्र शामिल हुए, जिनमें से 14,34,898 छात्र पास हुए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version