इस रोग से ग्रस्त हैं एमएस धोनी ! पत्नी साक्षी ने किया खुलासा

217

नई दिल्ली: एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 विश्व कप जीता था। एमएस धोनी काफी दिलदार किस्म के आदमी हैं। इसके साथ ही वो एक अच्छे पिता हैं। एक अच्छे पति हैं। धोनी टीम इंडिया के कप्तान रहे तो उस रोल में भी फिट रहे। लेकिन क्या आप ये जानते थे कि धोनी को नींद में बड़बड़ाने की भी आदत है। धोनी को लगे इस रोग का खुलासा उनकी पत्नी साक्षी ने किया है।

नींद में बड़बड़ाते हैं धोनी!

CSK के एक वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके नींद में बड़बड़ाने वाली आदत का खुलासा किया है। साक्षी ने बताया कि धोनी हर वक्त सोचते रहते हैं। उनका दिमाग तेज है। वो पहले वीडियो गेम में मशगूल रहते थे और अब PUBG खेला करते है। वो बेडरूम में भी PUBG को खेलते हैं। इस खेल की लत उन्हें ऐसी लगी है कि नींद में भी इसके बारे में बोलते रहते हैं।

4 जुलाई को थी धोनी-साक्षी की शादी की सालगिरह

बता दें कि 4 जुलाई को धोनी और साक्षी की शादी की 11वीं सालगिरह थी। इस खास मौके पर धोनी ने एक विनटेज कार साक्षी को गिफ्ट की है।